फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधाकर अध्यक्ष, धनंजय महामंत्री चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मुख्य चुनाव अधिकारी जगजीवन सिंह एडवोकेट ने मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वर्ष 2017-18 के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हुआ है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सुधाकर मिश्रा, महामंत्री पद पर धनंजय कुमार मौर्या को चुना गया है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दस साल से उपर दो पदाधिकारी शहनवाज आलम एवं मुस्ताक अली तथा उपाध्यक्ष दस साल से नीचे दो पदाधिकारी सुरेश सिंह एवं टीटू गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, संयुक्त सचिव प्रशासन विमल प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन चंद्र प्रकाश सिंह एवं संयुक्त सचिव पुस्तकालय राजकुमार सिंह को चुना गया है। इसी प्रकार से वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य फूल सिंह एवं शाहिद इरफान तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य लवकुश कुमार केशरी, कमलेश कुमार सिंह, आफताब आलम एवं संजय कुमार चुने गए हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें