फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदारों से 4.64 लाख की राजस्व वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (ओबरा)। बिजली विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ कड़े तेवर दिखाते हुए शनिवार को भी सघन अभियान चलाया। पावर कनेक्शन एवं विभागीय आवंटित दुकानों के बकायेदारों को बकाया बिल एक सप्ताह के अंदर जमा करवाने की चेतावनी दी। साथ ही 4.64 लाख रुपये राजस्व की वसूली की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी बिजली बकायेदारों के खिलाफ कड़े तेवर दिखाते हुए जल विद्युत संयंत्र खंड ओबरा के सहायक अभियंता राजस्व इं. अदालत वर्मा के नेतृत्व में वीआईपी रोड तथा चूड़ीगली में सघन जांच अभियान चलाया गया था। इस दौरान कई बकायेदारों के बिजली कनेक्शन भी काटे गए। जेई वर्मा ने बताया कि बिजली बिल बकायेदारों से अभियान के दौरान बकाया बिल के एवज में चार लाख 64 हजार रुपये राजस्व वसूला गया। वहीं कुछ अन्य बकायेदारों को एक सप्ताह के अंदर बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। अभियान के दौरान लोगों को चेतावनी दिया कि वे अवैध तरीके से किसी भी सूरत में बिजली न जलाएं नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्री वर्मा ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा बकाया न जमा करने वाले बिजली के बकायेदारों का विद्युत विच्छेदन किया जायेगा। अभियान के दौरान टीम में सहायक अभियंता इं.विनय दीक्षित, सहायक अभियंता इं.एसके सिंह, अवर अभियंता अलोक सिंह, अवर अभियंता प्रियदर्शी, लालजी, रामेश्वर चैधरी, अनीश पांडेय, सुभाष, हीरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें