फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी विंध्याचल को मिला गोल् अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (शक्तिनगर)। देश की सबसे बड़े थर्मल पावर प्लांट एनटीपीसी विंध्याचल के मानव संसाधन विभाग को बेहतर कार्य के लिए ग्रीनटेक गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया। अवार्ड प्रोजेक्ट के अधिकारियों को मुंबई में दिया गया।
विज्ञापन

ग्रीनटेक फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा विंध्याचल के मानव संसाधन विभाग को इंप्लाइज इंगेजमेंटस श्रेणी में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए एचआर ग्रीनटेक गोल्ड अवार्ड एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किए जाने की जानकारी के बाद परियोजना के अधिकारियों व कर्मचारियों में प्रसन्नता छा गई। मुंबई के होटल द आर्चिड में बीते दिनों आयोजित सातवें वार्षिक ग्रीनटेक मानव संसाधन कांफ्रेंस 2017 में कमलेश्वर शरन अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ग्रीनटेक फाउंडेशन) ने एनटीपीसी विंध्याचल के विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) दिग्विजय प्रसाद सिंह और प्रबंधक (मानव संसाधन व कर्मचारी सेवाएं ) सुधीर मुदाही को यह सम्मान दिया। गुरुवार विंध्यनगर (विंध्याचल) में आयोजित एक साधारण समारोह में मानव संसाधन विभाग के अध्यक्ष दिग्विजय प्रसाद सिंह ने प्रोजेक्ट के समूह महाप्रबंधक दिनेश कुमार को यह गोल्ड अवार्ड एवं प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर श्री दिनेश कुमार ने मानव संसाधन विभाग की टीम की हौसला आफजाई किया और उम्मीद जाहिर किया कि आगे भी टीम अच्छा कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें