फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध विद्यालयों पर एफआईआर नहीं तो ठप होगा शिक्षक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को राबर्ट्सगंज के आदर्श इंटर कालेज में हुई। पांच सितंबर को विधानसभा और सात सितंबर को इलाहाबाद में सहायक शिक्षा निदेशक कार्यालय में धरना एवं नवंबर के प्रथम सप्ताह में होने वाले आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि अवैध रूप से संचालित विद्यालयों पर एक सप्ताह में एफआईआर नहीं हुई तो शिक्षक संघ मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पठन-पाठन बंद कर देगा। साथ ही धरना, अनशन करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नंदलाल शुक्ल ने कहा कि बभनी और म्योरपुर क्षेत्र में बगैर मान्यता के करीब 50 विद्यालय संचालित हैं। इसकी सूची तैयार कर क्षेत्र के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों ने डीआईओएस को उपलब्ध कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। म्योरपुर, बभनी क्षेत्र की समस्याओं के विषय में संघ ने डॉ. सुरेश प्रसाद, पंकज पांडेय, नंदलाल को अधिकृत किया। वक्ताओं ने चेताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा यदि शिक्षकों, विद्यालयों की समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं किया जाता है तो संघ आंदोलन करेगा। बैठक में पंकज पांडेय, अनिल सिंह, ओम प्रकाश, गुलाब राय, डा. मंजू सिंह, शिवमुनी, मनोहर यादव, रमेश चंद्र पांडेय, हरिगोविंद पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें