फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजलापूर्ति न होने से नाराज लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के घुवास मोहाल मेें पाइप लाइन के जरिए पेयजलापूर्ति न होने से नाराज लोगों ने गुरुवार को रेलवे क्रासिंग के समीप चक्काजाम कर दिया।नगर पालिका प्रशासन पर पानी की आपूर्ति न कराने का आरोप लगाया। सदर एसडीएम विशाल यादव एवं सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा ने समस्याएं दूर कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर 20 और 4 घुवास मोहाल के रहवासियों ने देवेंद्र कुमार अवस्थी और अंकित मिश्रा की अगुवाई में रेलवे क्रांसिंग के पास घोरावल-खलियारी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम करने वालों का कहना था कि नगर पालिका को हाउस टैक्स देने के बावजूद उन्हें के यहां पेयजलापूर्ति नहीं की जा रही है। जबकि कई बार नपा के ईओ को पाइप लाइन के जरिए पानी आपूर्ति करने के लिए मांगपत्र दिया जा चुका है। कहा कि भीषण गर्मी के चलते अधिकांश हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। इस नाते दूर-दराज से लोगों को पानी लाना पड़ रहा है। उधर जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने नाराज लोगों को उनकी मांगों को अविलंब पूर्ण कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। लोगों का कहना था कि 15 दिनों के भीतर मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो पुन: चक्काजाम किया जाएगा। कोतवाल और चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने सड़क पर रख पत्थर आदि को हटाकर आवागमन बहाल कराया। इस मौके पर अमरेश पांडेय, राजू केशरी, पवन केशरी, बिमल, दिलीप सेटठ, विकास पांडेय, राजेश गुप्ता, संदीप केशरी सिंह, विजय, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें