फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकारें किसानों, आदिवासियों पर दमन ढा रही

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भाकपा माले के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में दलित उत्पीड़न, बलात्कार एवं सांप्रदायिक भेदभाव हो रहा है। कानून व्यवस्था सुधारने के नाम पर आई सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध ही बढ़ा है।
विज्ञापन

वह गुरुवार को राबर्ट्सगंज में माले दीपनगर पोखरा स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे। कहा कि माले 15 जून को लखनऊ में महाधरना आयोजित करेगी। इसमें राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भी शामिल होंगे। कहा कि कर्जमाफी और फसलों की उचित कीमत के लिए मंदसौर (एमपी) के किसान गोली खा रहे हैं। कर्जमाफी की घोषणा के लंबे समय बाद भी योगी सरकार की गाइड लाइन स्पष्ट नहीं हुई। सहारनपुर के शब्बीरपुर में दलितों के घर जलाए, हमले किये लेकिन हमलावर घुमते रहे। प्रतिवाद करने वालों को जेल में डाल दिया गया। जेवर में हत्या, गैंगरेप , वाराणसी में बच्ची से रेप, सहारनपुर के एसएसपी के घर पर भाजपा सांसद का हमला आदि से कानून व्यवस्था और उनके द्वारा दबंगों-अपराधियों को जारी संरक्षण की असलियत सामने आ जाती है। प्रेसवार्ता में जिला सचिव ओम प्रकाश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें