फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शिवद्वार धाम में 40 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक, पंचमुखी महादेव के दर्शन को उमड़ा रेला

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर बुधवार को जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। घोरावल स्थित शिवद्वार मंदिर प्रबंध समिति के मुताबिक पिछले वर्ष करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि पर दर्शन-पूजन किया था। इस वर्ष संख्या 40 हजार से अधिक रही।
विज्ञापन

पंचमुखी महादेव मंदिर में भी पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। गौरीशंकर, बरेला महादेव, गोठानी स्थित सोमनाथ मंदिर, अजीरेश्वर महादेव सहित अन्य मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। दोपहर बाद निकली बरात में श्रद्धालु नाचते-झूमते रहे।
बुधवार की सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में जुटने लगी थी। दूध, जल, दही, भांग, धतुरा, बेलपत्र आदि अर्पित करते हुए महिला-पुरुष भगवान शिव का आशीर्वाद पाने में लगे रहे।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज के वीरेश्वर महादेव मंदिर, सोमनाथ मंदिर के अलावा रौंप स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पर भक्तों का हुजूम उमड़ा था। पंचमुखी मंदिर पर 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। मंदिर की ओर जाने वाले सभी मार्ग पर श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा।
उधर, घोरावल स्थित शिवद्वार धाम हर हर महादेव और ओम नमः शिवाय के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। बुधवार की सुबह करीब चार बजे मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट खोल दिए गए। महाशिवरात्रि पर उमामहेश्वर का वर-वधू के रूप में दिव्य शृंगार किया गया।
भोर से लेकर शाम तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। धाम पर सात दिवसीय मेले का आगाज हुआ। गुड़हिया जलेबी का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। भारी भीड़ के मद्देनजर मंदिर की तरफ जाने वाले मार्गों पर बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी। मेले की व्यवस्था में पुलिस प्रशासन लगा रहा।

गुप्ता धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ से ठप रहा वाहनाें का आवागमन
महाशिवरात्रि पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। तरिया क्षेत्र के रानीडीह स्थित गुप्ता धाम, खेमपुर, कोन, रोरवा पांडू चट्टान समेत अन्य शिवालयों पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। गुप्ता धाम में भीड़ के चलते चकरिया-बसुहारी मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। पुलिसकर्मियों ने मेला क्षेत्र से दोनों ओर डेढ़ किमी दूरी पर ही सभी वाहनों पर रोक दिया। इसी प्रकार कोन, खेमपुर, रोरवा में भी देर शाम तक भीड़ उमड़ी रही।

रिहंदेश्वर महादेव में भक्तों ने किया जलाभिषेक
बीजपुर। एनटीपीसी परिसर में स्थित रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। परियोजना प्रमुख अनिल श्रीवास्तव, वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्ष शिखा श्रीवास्तव, महाप्रबंधक संजय असाटी, नीलू असाटी, एचआर प्रमुख बीके पांडेय, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी आदि ने भगवान शिव की पूजा अर्चना एवं आरती की। इसके बाद रामजी द्विवेदी की देखरेख में श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ प्रारंभ हुआ। इस पाठ की पूर्णाहुति 27 फरवरी को होगी। दोपहर बाद मंदिर परिसर से शिव बरात निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें