फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिना फिटनेस दौड़ रही 40 एंबुलेंस, दो दिन में छह का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सड़कों पर एंबुलेंस बिना फिटनेस और जरूरी कागजात के ही दौड़ रही हैं। परिवहन विभाग में 105 एंबुलेंस पंजीकृत हैं। इसमें 40 के फिटनेस की वैधता खत्म हो चुकी है। बावजूद उनमें मरीजों की जान से खिलवाड़ करते हुए उनका संचालन जारी है। अब इनके खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। दो दिन में छह एंबुलेंस का चालान किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को एआरटीओ कौशल कुमार सिंह के नेतृत्व में पिपरी रोड पर एंबुलेंस की जांच की गई। इस दौरान दो एंबुलेंस बिना आवश्यक कागजात के संचालित मिलीं। दोनों का चालान किया गया। अभियान के पहले दिन पीटीओ मनोज कुमार गुप्ता ने चार एंबुलेंस का चालान किया था। इस तरह दो दिनों में छह वाहनों पर कार्रवाई हो चुकी है। चेकिंग के दौरान एंबुलेंस की फिटनेस, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम को देखकर कुछ एंबुलेंस चालक अपने वाहन सड़क किनारे छोड़कर मौके से भाग निकले। एआरटीओ कौशल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में करीब 105 एंबुलेंस पंजीकृत हैं। इनमें लगभग 40 वाहनों की फिटनेस फेल है। ऐसे वाहनों को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने एंबुलेंस संचालकों को चेतावनी दी कि बिना वैध फिटनेस और जरूरी दस्तावेजों के वाहन संचालित मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य एंबुलेंस संचालन में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के साथ मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें