फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड से आए 394 श्रमिकों को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। रविवार को झारखंड से भाऊराव देवरस राजकीय डिग्री कॉलेज दुद्धी पहुंचे 394 मजदूरों को उनके घर सोमवार को भेज दिया गया। 16 रोडवेज बसों से श्रमिकों को प्रदेश के विभिन्न जिलों भेजा गया।
विज्ञापन

तहसीलदार ब्रजेश वर्मा, कोरोना वायरस नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार सूर्य बली मौर्या और नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी भारत सिंह ने श्रमिकों को भोजन कराकर भेजा। लॉकडाउन तृतीय चल रहा है। लेकिन केंद्र सरकार के निर्देश पर विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने झारखंड के रांची से 14 बसों से आए 394 लोगों को दुद्धी भाऊराव देवरस राजकीय डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन कराते हुए उनका थर्मल स्केनिंग कराया। सोमवार को अधिकारियों ने 394 लोगों का थर्मल स्केनिंग कराकर बसों से भेज दिया। लेखपाल अनिल मौर्या, विमलेश श्रीवास्तव ,समीर अग्रहरि जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें