फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तीन दिन में 3812 अभ्यर्थियों ने छोड़ी होमगार्ड भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में छह केंद्रों पर चल रही तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गई। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किए 3812 अभ्यर्थी तीन दिन चले परीक्षा से दूरी बनाए रखें। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि सोमवार की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए रॉबर्ट्सगंज के राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी और श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले गहन तलाशी के बीच गुजरना पड़ा। मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई। बायोमेट्रिक मिलान और आइरिश स्कैन से पहचान पुख्ता होने के बाद ही प्रवेश दिया गया। सोमवार को पहली पॉली में सभी छह परीक्षा केंद्रों पर कुल 2448 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इसमें सिर्फ 1807 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह 641 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
दूसरी पॉली की परीक्षा में पंजीकृत 2448 अभ्यर्थियों के सापेक्ष सिर्फ 1814 अभ्यर्थी ही परीक्षा दिए। 634 अभ्यर्थी परीक्षा से दूरी बनाए रहे। इस तरह से आखिरी दिन की परीक्षा में पंजीकृत कुल 4896 अभ्यर्थियों में से 3621 अभ्यर्थी ने ही परीक्षा दी और 1275 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। डीआईओएस के मुताबिक तीन दिन चले होमगार्ड भर्ती परीक्षा में कुल 3812 अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं बैठे। पहले दिन यानी शनिवार को सर्वाधिक 1304 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरे दिन रविवार को 1233 अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचें। तीनों दिन की परीक्षा कड़ी निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें