फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा के 17 लोगों समेत 38 और लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ओबरा जिले में रविवार को 38 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें चार ओबरा पावर प्लांट में कार्यरत हैं। इसके साथ ही जिले में अब संक्रमित मिले लोगों की 2245 हो गई है। पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 62 लोग रविवार को इलाज के बाद स्वस्थ भी घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1792 हो गई है। रविवार को 38 और संक्रमित मिलने पर अब एक्टिव मामले 432 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की है।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें रविवार को भी रेंडम, संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों व कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 764 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1167 लोगों की रविवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 38 पाजिटिव और 1129 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 80687 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 79636 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 2245 पाजिटिव और 77339 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1051 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रविवार को 38 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 432 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से तीन की मौत जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर और 18 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि रविवारको पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें