सोनभद्र। चुर्क स्थित पुलिस लाइन निवासी पुलिसकर्मी समेत 36 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके अलावा 28 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक कोरोना पाजिटिव मिले मरीजों की संख्या 729 हो गई है। जबकि ठीक होने वालों की संख्या 456 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 37 संक्रमित मरीज मिलने के साथ ही जिले में एक्टिव केस 321 हो गए हैं।
उधर, चिकित्सकों की अलग-अलग टीमें बुधवार को संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। बुधवार को अलग-अलग स्थानों से 1463 लोगों के सैंपल लिए गए जबकि 1300 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें 36 पाजिटिव और 1264 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 23454 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 23133 की रिपोर्ट आई है। इनमें से 729 पाजिटिव और 22404 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। पाजिटिव मिले लोगों में से 456 स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव मामले 273 हो गए हैं। बुधवार को संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कराकर सैनिटाइज कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है।