फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ओपीडी में आ रहे पेट दर्द, बुखार और उल्टी-दस्त के 35% मरीज

विज्ञापन
मौसम की मार: जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। गर्मी का असर सेहत पर भी साफ दिख रहा है। खास तौर से बच्चे इससे बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध पुराने जिला अस्पताल भवन में इन दिनों प्रतिदिन करीब 800 मरीज पंजीकरण करा रहे हैं। ओपीडी में लंबी कतारें लग रही हैं। चिकित्सकों के मुताबिक पेट दर्द, बुखार, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के करीब 35 फीसदी (280) मरीज आ रहे हैं। गर्मी का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में ओबरा थाना क्षेत्र के कनहरा गांव निवासी 2 वर्षीय उमेश, घोरावल क्षेत्र के छैनी गांव निवासी 8 माह का शिवम, चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जनपुर निवासी 8 वर्षीय विनोद कुमार और पन्नूगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी 2 माह का अंश समेत कई मरीज भर्ती हैं। सभी का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है। डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएस पांडेय ने बताया कि तेज धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें। अधिक मात्रा में पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें तथा हल्का और संतुलित भोजन लें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने पर हीट स्ट्रोक और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें