फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 लोगों को अस्थाई जेल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। सिंगरौली में 53 दिन बाद कोरोना कर्फ्यू से निजात मिली तो मंगलवार को लोग बिना मास्क के खरीदारी करने बाजारों में निकल गए। ऐसे 34 लोगों को चिह्नित कर पुलिस ने दो घंटे के लिए अस्थाई जेल में डाल दिया। मोरवा सब्जी मंडी के एक हिस्से में बने अस्थाई जेल से दो घंटे बाद सभी को पैदल मार्च कराकर कड़ी ताकीद के साथ छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए अनलॉक प्रक्रिया में प्रशासन के साथ लोगों की भी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन के लिए सुबह से ही मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी सदल के साथ क्षेत्र के भ्रमण पर रहे। निगम क्षेत्र में जहां ऑड इवन की तर्ज पर एक तरफ की दुकानें खुलीं, वहीं बड़ी संख्या में लोग आदेशों का उल्लंघन करते नजर आए। पुलिस ने व्यापारियों को दो गज की दूरी निश्चित करने के साथ दिन में दुकानें खोलने की हिदायत दी। व्यापारियों के साथ कुछ खरीददार भी बिना मास्क के सामानों की खरीदी में जुटे दिखे। जब इन पर पुलिस की नजर पड़ी तो लोग भागते दिखे लेकिन बिना मास्क के लोगों को मोरवा पुलिस ने अनोखी सजा दी है। पुलिस ने ऐसे 34 लोगों को पकड़कर दो घंटे तक फल मंडी में अस्थाई रूप से बनाई गई जेल में रखा। इसके बाद फल मंडी से लेकर सरस्वती विद्यालय तक पैदल मार्च कराया। मार्च के दौरान संबंधित लोगों से मास्क लगाना जरूरी है के नारे भी लगवाए गए। उन्हें नि:शुल्क मास्क भी दिया और हिदायत के साथ छोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि शहर में मंगलवार से लॉकडाउन खोल दिया गया है लेकिन हमें जागरूक रहना है। मास्क का उपयोग जरूर करना करना है। साथ ही दुकानों में भीड़ ना बढ़ाकर दो गज की दूरी भी बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें