फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 34 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2023-24 के लिए हो रहे मतदान के लिए बुधवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सहित भिन्न-भिन्न पदों के लिए कुल 34 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें सर्वाधिक छह प्रत्याशी अध्यक्ष पद के शामिल हैं। 14 दिसंबर को पर्चा पर आपत्ति, जांच और आपत्ति का निस्तारण किया जाएगा। जबकि 15 दिसंबर को पर्चा वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि 23 पदों के लिए कुल 36 लोगों ने पर्चा लिया था, लेकिन पर्चा दाखिल सिर्फ 34 लोगों ने किया है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 6 प्रत्याशी विनय कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, पूनम सिंह, ओमप्रकाश राय, रमेश देव पांडेय व अरुण कुमार मिश्रा ने पर्चा दाखिल किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी शारदा प्रसाद मौर्या एवं लालता प्रसाद पाण्डेय, महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी अरुण कुमार सिंघल, राजीव कुमार सिंह गौतम व अखिलेश कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए तीन प्रत्याशियों दिलीप कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार मिश्रा एवं संतोष कुमार सिंह ने पर्चा दाखिल किया है।
वहीं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए 6 प्रत्याशी अनुराग सिंह पटेल, सत्यनारायण गुप्ता, सतीश कुमार चौबे, आनंद कुमार श्रीवास्तव, राकेश धर द्विवेदी व योगेश कुमार एवं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए 6 प्रत्याशी दिनेश दत्त पाठक, अरुण कुमार पांडेय, सत्यदेव पांडेय, विवेकानंद चौबे, संतोष कुमार जैन व यशवंत कुमार सिंह ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि 14 दिसंबर को पर्चा पर आपत्ति जांच और आपत्ति का निस्तारण एवं 15 दिसंबर को पर्चा वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उधर, प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया गया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें