फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 बार गुहार फिर भी जलभराव की मार : घरों में घुसा गंदा पानी, ढहने के कगार पर दीवारें

विज्ञापन
अनपरा नगर के चाणक्यपुरी कालोनी में जलनिकासी नही होने से जाम नाली। संवाद
विज्ञापन
अनपरा। नगर के वार्ड संख्या 14 स्थित चाणक्यपुरी कॉलोनी में पिछले दो साल से जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने पिछले 24 महीनों में कुल 33 बार लिखित शिकायतें दर्ज कराई हैं लेकिन इसके बावजूद अब तक जलनिकासी का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है। लगातार हो रहे जलभराव के कारण कॉलोनी के घरों में गंदा पानी घुस रहा है, जिससे मकानों की संरचना को भारी नुकसान पहुंच रहा है। कॉलोनी में मुख्य रूप से आसपास की विभिन्न परियोजनाओं से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी अपना निजी आवास बनाकर सपरिवार रहते हैं। कॉलोनी के निवासी रमेश चंद्र मिश्र, विंध्याचल गुप्ता, अनूप श्रीवास्तव, सुरेश मिश्र, रीता शर्मा और राजेश सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि पहले कॉलोनी के बगल में जल निकासी के लिए एक प्राकृतिक नाला सक्रिय था। लगभग ढाई वर्ष पूर्व एक व्यक्ति ने नाले के पास की जमीन खरीदी और कथित तौर पर पूरे प्राकृतिक नाले को मिट्टी से पाटकर वहां बाउंड्री वॉल (सीमा पर्खचा) खड़ी कर दी। इस अवैध कब्जे के कारण कॉलोनी का मुख्य निकास मार्ग पूरी तरह बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें