फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 32 छात्रों ने किया आवेदन पर नहीं मिली नेशनल स्काॅलरशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नेशनल स्कॉलरशिप के लिए जिले में संचालित पांच मदरसों के कुल 32 छात्र-छात्राओं ने नेशनल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया है। शैक्षणिक वर्ष बीतने के बाद भी बच्चों को स्कॉलरशिप नहीं मिली है। नए शैक्षणिक वर्ष में नेशनल स्कॉलरशिप को लेकर शासन स्तर से अभी तक कोई गाइड लाइन जारी नहीं की गई है। इस नाते चालू वित्तीय वर्ष में एक भी आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप के लिए नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि जनपद सोनभद्र में कुल 30 मान्यता प्राप्त मदरसा संचालित हैं। इसमें से पांच मदरसों के कुल 32 छात्र-छात्राओं ने नेशनल स्कॉलरशिप योजनान्तर्गत प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में आवेदन किया है। जिसमें भारत सरकार के निर्देशानुसार शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के छात्र-छात्राओं का बायोमैट्रिक आधार आर्थेंटिंकेशन की कार्रवाई वर्तमान में चल रही है। जिसके पूर्ण होने एवं डाटा का जनपद स्तर पर पुन: सत्यापन कर अग्रसारित कर दिया जाएगा।
इसके उपरांत ही उन्हे स्कॉलरशिप की धनराशि से लाभान्वित किया जाएगा। बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2023-24 में भारत सरकार के स्तर से स्कॉलरशिप के संदर्भ में कोई भी निर्देश या गाइड लाइन प्रदान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के किसी भी मदरसा की तरफ से फर्जी छात्रवृत्ति प्राप्त करने संबंधित शिकायत नहीं है। जिले में उक्त से संबंधित कोई जांच प्रक्रियाधीन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें