फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खेती में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 32 किसान सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस सोमवार को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। खेती में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 32 किसान सम्मानित किए गए। मंगुराही स्थित कृषि उप निदेशक कार्यालय परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, जनपदीय भूमि परीक्षण प्रयोगशाला, रेशम विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान एवं प्रसंस्करण विभाग, महामना फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड समेत अन्य विभागों की तरफ से प्रदर्शनी लगाई गई।
प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि ने अवलोकन किया। इसके बाद सीडीओ जागृति अवस्थी के साथ किसानों को पुरस्कृत किया। सुआट्स नैनी प्रयागराज के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. टीडी मिश्रा ने रबी में बोई जाने वाली फसलों गेहूं, चना, मटर, मसूर, जौ, सरसों आदि पर वैज्ञानिक विधियों को उत्पादन को बढ़ाने के बारें में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर कृषि उप निदेशक जयप्रकाश, डॉ. सुधीर कुमार वरिष्ठ प्राविधिक ग्रुप-ए, सीवीओ डा. अजय कुमार मिश्रा, डीडीएम नाबार्ड आनन्द कुमार पांडेय, सहायक निदेशक मत्स्य, अमित कुमार चौबे आदि रहे।

इन्हें किया गया सम्मानित
गेहूं उत्पादन के लिए विजय सिंह, चना के लिए संतोष कुमार, मालती देवी को धान, राजनाथ भगौती करमा को मक्का, श्रीरामबहाल सिंह को रागी, प्रतिमा देवी को सांवा, श्रीरामनाथ को कोदो, शान्ति देवी को पंगेसियश की मत्स्य, नन्दलाल देवरी को कोया, बैजनाथ कोन को कोया, रविन्द्र बहादुर को टमाटर, दिलीप कुमार को पपीता और नन्दलाल को मिर्च की खेती के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।वहीं राम विचार यादव को गाय, रामगुलाम यादव को बकरी तथा शशिकला को सुकर पालन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कुल 32 किसानों सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें