फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेड स्कीम से पकड़े जाएंगे अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में अपराध पर रोक लगाने के लिए रेड स्कीम शुरू की गई है। किसी थाना क्षेत्र में हत्या, लूट समेत गंभीर अपराध होने पर पुलिसकर्मी वायरलेस सेट पर रेड स्कीम बोलेंगे। इतना सुनते ही सभी थानों की फोर्स अलर्ट हो जाएगी और मुख्य प्वाइंटों पर वाहनों एवं संदिग्धों की चेकिंग शुरू कर देगी। ताकि कोई अपराधी बच कर भाग न सके।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव में सुबह टहलने निकले प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश यादव की गोली मारकर हत्या करने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। वर्ष 2018 में चोपन में भी मार्निंग वॉक के दौरान नपं अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की गोली मारकर हत्या करने के बाद बदमाश बाइक से भागने में सफल हो गए। हालांकि यहां भीड़ ने पैदल भाग रहे एक बदमाश को असलहा के साथ पकड़ कर उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके पूर्व वर्ष 2012 में राबर्ट्सगंज में अंशू राय को गोली मारकर हत्या करने के बाद बदमाश भाग निकले थे। लेकिन अब अपराधियों को भागना आसान नहीं होगा। अपराध होने की सूचना मिलते ही सभी थानों की फोर्स अलर्ट होकर अपने-अपने क्षेत्र में उन स्थानों पर चेकिंग शुरू कर देगी, जहां से वे भाग सकते हैं। इसके लिए रेड स्कीम शुरू की गई है। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने कहा कि थाना इंचार्जों को उन स्थानों को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है, जहां से अपराधी उनके थाना क्षेत्र के बाहर भाग सकते हैं। कहा कि अगर किसी थाना क्षेत्र में हत्या, लूट, छिनैती, बलवा समेत अन्य अपराध होता है तो थाना प्रभारी या अन्य पुलिसकर्मी वायरलेस सेट पर जैसे रेड स्क्रीम बोलेंगे सभी अधिकारी, थाना अरध्ेी चौकी प्रभारी समझ जाएंगे कि गंभीर अपराध हुआ है और वे अपने-अपने क्षेत्र में चिह्नित स्थानों पर चेकिंग शुरू कर देंगे। कहा कि मातहतों को रेड स्कीम कोड के बारे में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें