फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी को जीताने की सौंपी गई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल की संयुक्त बैठक मंगलवार को राबर्ट्सगंज नगर में स्थित बीएसपी के जिला कार्यालय पर हुई। इसमें बूथ कमेटियों की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं को गठबंधन के प्रत्याशी को जीताने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बसपा के जोन इंचार्ज इलाहाबाद एवं मिर्जापुर मंडल डॉ. अशोक कुमार गौतम ने कहा भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान हो गई है। पीड़ितों को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। लोस प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद भाईलाल कोल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और मतदाताओं के सहयोग से चुनाव जीता जाएगा। बसपा जिलाध्यक्ष बीसागर, सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव एवं राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्याशी को जीताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्व विधायक सत्य नारायण जैसल, अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दूबे, परमेश्वर जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्व के सरकारों में संचालित योजनाओं को बंद कर जनता का उत्पीड़न करने का काम कर रही है। इस मौके पर अविनाश शुक्ला, रामचंद्र रत्ना, संजय यादव, रवि कुमार गोंड़, मो. सईद कुरैशी, पन्ना लाल, महफूज आलम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें