फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित और विज्ञान आधारित मॉडल रहे आकर्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज (सोनभद्र)। दुद्धी ब्लाक के महुली खेल मैदान पर शुक्रवार को बाल मेला और प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें पतरिहा, फुलवार, जोरुखांड़, हीराचक आदि गांवों में स्थापित 36 प्राथमिक विद्यालय और 15 उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग लिया। दोपहर में एबीएसए आलोक कुमार ने फीता काटकर और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालयों की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गणित और विज्ञान आधारित मॉडल आकर्षण रहे।
विज्ञापन

सूर्य एवं चंद्रग्रहण आधारित मॉडल, विज्ञान एवं अन्य ज्ञान वर्धक तथ्यों पर आधारित स्टॉल लगाए गए। बच्चों ने गणित आदि विषयों से संबंधित मॉडलों के साथ प्रतिभा प्रदर्शित की। ज्यामिति, विज्ञान के सिद्धांतों से संबंधित मॉडल ज्ञानवर्धक रहे। प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय कोरगी प्रथम, रसोइया (फुलवार) द्वितीय, हीराचक (भुइयां बस्ती) तृतीय, जोरुखाड़ चतुर्थ और उच्च प्राथमिक स्तर पर जोरुखाड़ मध्य प्रथम, जोरुखाड़ द्वितीय, फुलवार उच्च प्राथमिक विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एबीएसए आलोक कुमार यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निखरकर बाहर आ रही है। प्राथमिक विद्यालय फुलवार के छात्राओं ने ‘जीना है तो पापा, शराब मत पीना’ की जीवंत प्रस्तुति देकर सभी की आंखें नम कर दीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय डुमरा के छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। नीति आयोग के अंशुमान, एबीआरसी शैलेश मोहन, महुली के एनपीआरसी एवं संकुल, मेला प्रभारी बृजेश गुप्ता, शिवपूजन त्रिपाठी, अवधेश कन्नौजिया, अविनाश गुप्ता, अखिलेश चंद कन्नौजिया, बुद्धन सिंह, सूबेदार प्रसाद, लोकपति वर्मा, राममूरत वैश्य, मो. सिकंदर, उमाकांत, सविता गुप्ता, यशवंत गौतम, लाल बहादुर पटेल आदि उपस्थित रहे। संचालन शिवपूजन त्रिपाठी और नवीन श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें