फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज एक माह में पूर्ण करने हैं 2

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लक्ष्य से काफी पीछे है। महज एक माह में 2860 आवास पूर्ण किए जाने हैं। 5241 आवास में से अब तक महज 2381 आवासों का निर्माण ही पूर्ण हो सका है। अभी सभी को तृतीय किस्त तक नही दी जा सकी है। 15 ऐसे लाभार्थी हैं, जिन्हेें अब तक पहली किस्त ही नहीं भेजी जा सकी है। गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण संचालित किया है। ऐसे व्यक्ति जिनके पास अपनी जमीन तो है लेकिन रहने के लिए पक्का मकान नहीं है, उन्हें मकान उपलब्ध कराने के लिए यह योजना चालू की गई है। इस योजना के तहत जिले में 5241 लोगों को आवास आवंटित किया गया, लेकिन कार्य की प्रगति काफी धीमी गति से होने के नाते अब तक आवासों का निर्माण पूर्ण नहीं हो सका है। हाल ही में यूपी के मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सभी जिलों अधिकारियों को निर्देश दिया था कि मार्च तक हर हाल में सभी आवासों का निर्माण पूर्ण करा दिया जाए, लेकिन अब तक आवासों की गति तेज नहीं हो सकी है। जिले में 5241 आवासों की तुलना में प्रथम किस्त 5226 लाभार्थियों को दी गई है, जबकि दूसरी किस्त 4697 और तीसरी किस्त 2497 लाभार्थियों को दी गई है। अब तक 2381 आवासों का निर्माण पूर्ण हो सका है। परियोजना निदेशक के साथ ही सभी ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी आवासों के निर्माण के प्रति लगातार समीक्षा कर रहे हैं, लेकिन एक माह में लक्ष्य पूर्ण करना उनके सामने चुनौती है। परियोजना निदेशक राम शिरोमणि मौर्या ने बताया कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार आवासों का निर्माण जल्द ही पूर्ण करा दिया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जो लाभार्थी धन लेने के बाद भी आवास का निर्माण नहीं कराएंगे उनके खिलाफ रिकवरी से लेकर एफआईआर तक की कार्रवाई की जाएगी। उधर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 184 लोगों को आवंटित किए गए हैं। इसमें से प्रथम और द्वितीय किस्त सभी लाभार्थियों को भेजी जा चुकी है, जबकि तृतीय किस्त 48 लाभार्थियों को भेजी गई है। परियोजना निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास को भी मार्च तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें