फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से नहीं हुआ भुगतान, रसोइयां परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर(सोनभद्र)। ग्राम पंचायत जरहा के टोला बघाड़ू प्राथमिक विद्यालय पर तैनात रसोइयों का भुगतान करीब छह माह से नहीं हो रहा। इससे उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रसोदया देवमती व सोनमती ने बताया कि जुलाई से अब तक भुगतान नहीं हुआ। अल्प वेतनभोगी रसोइयों ने विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पारिश्रमिक भुगतान करवाये जाने की मांग की है। इस बाबत जरहा न्याय पंचायत प्रभारी मोहन मिश्र का कहना है कि जुलाई से तीन महीने का भुगतान प्रधानाध्यापक शिक्षा निधि के खाते में आ चुका है। आहरित करके रसोइयों का भुगतान कर दिया जायेगा। लेकिन प्रधानाध्यापक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं, उपस्थित होने के बाद ही धन आहरित करके रसोइयों का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें