फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, हजारों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में शुक्रवार की रात सुलेनचंद पुत्र रामनरेश के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे उसके घर में रखा सामान, कपड़ा, किराना सामान, सिलाई मशीन, डिस्टेंपर आदि जल गया। सुलेनचंद के मुताबिक 13 फरवरी को उनकी बेटी की शादी है। अपनी बेटी के शादी के लिए सामान कपड़ा आदि खरीदे थे। सिलाई करने के लिए भी कुछ कपडे़ रखे हुए थे। सभी जल गये। बताया कि पहले किचन में आग लगी। इसके बाद दूसरे कमरे में आग पकड़ ली। आग की लपट और धुआं से सभी की नींद खुल गई। घर के लोग चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने पानी से आग बुझाया। सुलेनचंद ने इसकी सूचना पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें