फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाली गयी बिरसा मूंडा, रानी दुर्गावती गौरव यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय बाजार से बुधवार को बिरसा मुंडा और महारानी दुर्गावती की गौरव यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। सरकार के आदिवासियों के हित के लिए किए जा रहे प्रयास को लेकर भी चर्चा की गई। इस यात्रा को भाजपा के जिला महामंत्री विपिन बिहारी व अनुसूचित जनजाति के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार गोंड ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यहां वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मूंडा ने आदिवासी जनजाति के उत्थान लिए बहुत ही संघर्ष किया। दीपक गोंड ने कहा कि आदिवासी समाज के स्वाभिमान के लिए गौरव ग्राम यात्रा अत्यंत आवश्यक है। इस यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति, जनजाति रामदुलार ने किया। यह यात्रा बभनी, म्योरपुर, हाथीनाला, डाला होते काशी तक पहुंचेगी। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार गोड़, क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपक गोड़, रामसेवक खरवार, जनजाति आयोग के सदस्य प्रदीप गोड़, राजू गोड़, रामवृक्ष खरवार, शारदा खरवार, देवनारायण खरवार, राजेश चेरो, भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन खरवार, धर्मेंद्र सिंह नन्हे, जीत सिंह खरवार, रामदुलार गोड़, रामनरेश पासवान, रामेश्वर रॉय, सुरेंद्र अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें