फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति के लिए नहीं होगी आईटीआई की बाध्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। ओबरा परियोजना के कर्मचारी अब अनुभव एवं वरिष्ठता के आधार पर टीजीटू बन सकेंगे। पदोन्नति के लिए आईटीआई की बाध्यता नहीं होगी। पदोन्नति की मांग को बोओडी में पास होने के लिए भेज दिया गया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश बिजली मजदूर संगठन के शाखा सचिव उमेशचंद्र ने दी। उन्होंने बताया है कि बीते जनवरी 2018 को ओबरा परियोजना के झरियानाला गेट पर ओबरा परियोजना में श्रमिक पद पर कार्यरत कर्मचारियों को बिना आईटीआई कोर्स के, अनुभव एवं वरिष्ठता के आधार पर टीजीटू पद पर पदोन्नति हेतु क्रमिक धरना किया गया था। इसके निवारण के लिए निगम मुख्यालय शक्तिभवन लखनऊ भेजा गया। लेकिन निगम उत्पादन द्वारा मांग की कार्रवाई में शिथिलता होता देख बिजली मजदूर संगठन के प्रांतीय महामंत्री सुहैल आबिद को आंदोलनात्मक रूख अपनाना पड़ा। बताया कि पदोन्नति की मांग को आखिरकार बीओडी में पास होने के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें