फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद परियोजना की ओर से रविवार को बालिका सशक्तीकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमें 92 बालिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि रिहंद के मुख्य महाप्रबंधक ए के मुखर्जी ने फीता काटकर किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं के साथ-साथ कार्यशाला में भाग लेने वाली सभी बालिकाओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के शुरुआती दौर में एनटीपीसी गीत की प्रस्तुति की गई। अगली कड़ी में बालिकाओं ने मार्च पास्ट किया। कार्यशाला दो चक्रों में आयोजित की गई। प्रथम चक्र में योगा 200 व 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता, स्पून एवं लेमन दौड़ प्रतियोगिता, जलेबी दौड़ प्रतियोगिता, जंप रोल गेम, स्किपिंग दौड़ प्रतियोगिता एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन उप महाप्रबंधक सीएसआर एस पी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक ओ एंड एम रंजन कुमार, महाप्रबंधक अनुरक्षण जी सी चौकसे, महाप्रबंधक एफ़ एम एम रमेश, अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन के एस मूर्ति, अपर महाप्रबंधक सीएंडआई के सी सिंघाराय, वर्तिका महिला मंडल की उपाध्यक्षा रश्मि चौकसे, माधवी रमेश, देबामित्रा सिंघाराय, मधु श्रीवास्तव, सरिता राय, गीता सिंह, आलोक सिंह, मुकेश कुमार, योगेंद्र कुमार, आशा राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें