फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूमि के लिए पीडब्लूडी को करना होगा आनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। औड़ी मोड़-शक्तिनगर फोर लेन निर्माण के लिए विभागीय कवायद तेज हो गयी है। बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने बैठक कर फोरलेन निर्माण कार्यों की गतिविधि की समीक्षा की तथा निर्माण कार्य मे आने वाले व्यवधान को दूर करने पर रणनीति बनायी गयी।
विज्ञापन

एनजीटी के आदेश के बाद औड़ी-शक्तिनगर फोर लेन निर्माण कार्य में तेजी दिखायी पडने लगी है। बुधवार को जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में एनसीएल,पीडब्लूडी,वन निगम,वन विभाग के अधिकारियो के साथ बैठक कर फोर लेन निर्माण कार्य में आ रही बाधाओ पर चर्चा किया। इस दौरान औड़ी से लेकर शक्तिनगर तक वन विभाग की पडने वाली भूमि जो धारा चार से एनसीएल व एनटीपीसी को दी गयी है उसके गाटा संख्या को चिन्तिह कर लिया गया है। तीन गांव अभी शेष है जिनके गाटा संख्या को छाटा जा रहा है। दस गांवों में 6.47 हेक्टेयर भूमि वन विभाग की है जिसे पीडब्लूडी विभाग को आनलाइन आवेदन कर प्राप्त करना होगा। जिसकी तैयारी पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी कर चुके है। जल्दी ही आवेदन कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा। इस दौरान वन निगम के अधिकारियों से जिलाधिकारी ने औड़ी से शक्तिनगर के बीच दोनो पटरियों पर लगे पेड़ों की कटाई में आने वाले खर्च का भी स्टीमेट तैयार करने का कहा है। जिसे वन निगम दो दिन के अंतराल में तैयार करने का आश्वासन दिया है। जिलाधिकारी ने सभी विभागो को आपस में समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि जो व्यवधान आ रहे है उसके लिए प्रयास मे शिथिलता न बरती जाये। जब तक वन भूमि को स्थांतरित करने में समय लग रहा है तब तक अन्य समस्याओं का समाधान कर लिया जाये जिससे जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो सके। बैठक में डीएफओ एम पी सिंह,एनसीएल सिविल जीएम, अनपरा वन रेंज के रेंजर दिनेश सिंह, पीडब्लूडी के एई अमित कुमार, वन निगम के श्री राव सहित दर्जनों अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें