अनपरा। एनटीपीसी रिहंद परियोजना के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रशासनिक भवन परिसर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक रिहंद ए के मुखर्जी ने एनटीपीसी गीत का ध्वज फहराकर किया। मुख्य अतिथि श्री मुखर्जी ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए टीम वर्क तथा अनुशासन का संकल्प आवश्यक होता है । उन्होने कहा कि आज का दिन विशेष तौर पर हमें अपने एनटीपीसी कंपनी पर गर्व करने तथा उसका सम्मान करने का अवसर देता है तथा देशवासियों के अपेक्षाओं का सम्मान करते हुए एनटीपीसी का एकमात्र ध्येय राष्ट्र को अविरल रूप से गुणवत्ता युक्त एवं किफायती बिजली देना है । उन्होने कहा कि एनटीपीसी की स्थापित क्षमता आज 53,000 मेगावाट तक पहुंच गई है। सामुदायिक विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सीएसआर के तहत बालिका सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम से हमें जो खुशी और संतुष्टि मिली यह सब हमारे कर्मचारियों विशेष कर महिला कर्मचारियों, गृहणियों एवं लेडीज क्लब की टीम भावना का परिणाम है। भारत सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य से अधिक विद्युत उत्पादन करने का श्रेय उन्होंने सभी कर्मचारियों के मेहनत, लगन एवं ईमानदारी को बताया। तत्पश्चात एनटीपीसी केन्द्रीय कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर सभी अधिकारियों ने एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह द्वारा एनटीपीसी पर दिए गए संबोधन को सुना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाप्रबंधक रंजन कुमार, महाप्रबंधक जी सी चौकसे, महाप्रबंधक पी रमेश, के एस मूर्ति, सुबीर साहा,एच एच पी श्रीवास्तव, पी के साबत, यू के श्रीवास्तव, हरेराम सिंह, कामेश्वर प्रसाद, के सी सिंघा राय, जे पी पाण्डेय, वी के गौतम, राम कुमार मिश्र, आर बी सिंह, एस एन पाठक रवि आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ प्रबंधक अनित कुमार तथा संचालन पीआरओ मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया ।