फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू होकर ट्रक मकान में घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुर। कोतवाली क्षेत्र के अमौलिया गांव के समीप बुधवार की अपरान्ह करीब तीन बजे वाराणसी से रावर्ट्सगंज की तरफ जा रहा दस चक्का ट्रक डिवाइडर पार कर विपरीत साइड में स्थित राजेश केशरी के मकान के दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर एवं बाइक को टक्कर मारते हुए बरामदे मे घुस गया। संयोग रहा कि उस समय ट्रक के सामने कोई नही आया वरना बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर दो टूकड़ों में बंट गया और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक खड़ा कर चालक फरार हो गया। उधर घटना की सूचना मिलते ही सीओ विवेकानंद तिवारी और कोतवाल ने ट्रक को कोतवाली भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें