फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुप्लीकेसी, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों से रहे सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। दीपावली नजदीक आते ही जहां मांग पूरी करने के लिए मिठाई में मिलावट का खतरा बढ़ गया है। वहीं पैकेट बंद खाद्य पदार्थों में डुप्लीकेसी और एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थों के बिक्री की शिकायतें मिलने लगी हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से भी इसकी निगरानी के लिए टीमें गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

दीपावली पर खोया-मेवा की मिठाई में मिलावट की आशंका में लोगों का झुकाव तेजी से पैकेट बंद खाद्य पदार्थों की तरफ से होने लगा है लेकिन इनकी गुणवत्ता पर भी जब-तब सवाल उठते रहते हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की सैंपलिंग में कई बार नामी ब्रांड के भी सैंपल फेल पाए जा चुके हैं। इसको देखते हुए पैकेट बंद खाद्य पदार्थों में भी डुप्लीकेसीऔर एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ की खपत की आशंकाएं बनने लगी हैं। उधर, जिला अभिहित अधिकारी मानिक चंद्र का कहना था कि इसको लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। टीमें भी गठित कर दी गई हैं। लोगों को चाहिए कि वह पैकेटबंद खाद्य पदार्थ खरीदते समय उसकी वैधता तिथि जरूर देखें। उसके पैकिंग पर नजर डालें। अगर पैंकिंग गड़बड़ है, लोगों में दिक्कत है तो उसे ना खरीदें। कहीं ऐसा मिलता है तो खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें