रामगढ। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में गुरौटी रोड पर एक दुकान की छत का टिनशेड तोड़कर चोरों ने हजारों की चोरी कर लिया। गुरौटी रोड पर राजू मौर्या पुत्र परमानंद मौर्या निवासी कसारी की मोबाइल की दुकान है। सोमवार को वह अपनी दुकान बंद करके घर गया। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे दिन में दुकान खोला तो देखा छत का टिनशेड टूटा है। अंदर देखा तो उसमें से लैपटॉप, पांच हजार रुपये नकद, मोबाइल आदि चोरी हो गया था। उसने फौरन मामले की जानकारी सौ नंबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन भी की। बता दें कि एक माह के अंदर रामगढ़ क्षेत्र में हुई चोरियों में से अब तक पुलिस किसी का खुलासा नहीं कर सकी है।