फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुकूट क्षेत्र में 26 घंटे बाद बहाल हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। नगर व आसपास के क्षेत्र में सोमवार की सुबह 10 बजे से बाधित हुई बिजली आपूर्ति 26 घंटे बाद मंगलवार की दोपहर 12 बजे शुरू हुई। बिजली आपूर्ति बाध त होने से लोगों में असंतोष रहा। इस दौरान विद्युत वितरण खंड के जेई ने किसी का फोन नहीं उठाया। इससे लोगों में आक्रोश है। उपभोक्ताओं का कहना है कि ऐसे गैर जिम्मेदार जेई को तत्काल यहां से हटाया जाना चाहिए। नगर में सोमवार की सुबह 10 बजे बिजली काट दी गई। सुबह 10 बजे से कटी बिजली के दर्शन मंगलवार की दोपहर 12 बजे हुआ। बिजली कटौती के कारण लोग पानी के लिए भी तरस गये। 26 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप होने से नगर में जबरदस्त गुस्सा है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रताप सिंह का कहना है कि जेई ने जब फोन नहीं उठाया तो उन्होंने अधीक्षण अभियंता से बात की। उन्होंने बताया कि पिपरी पावर हाउस में 40 एमवीए ट्रांसफॉर्मर की सीटी जल जाने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। सीटी न होने की वजह से विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जिले में आए उत्पादन निगम के एमडी से बात की गई। उनके निर्देश पर मिले सिटी को जब ट्रांसफार्मर में लगाया गया तब जाकर आपूर्ति बहाल हुई। नगर के सज्जन अग्रवाल, सत्यप्रकाश पांडेय, राजेश सिंह, मनोज सिंह, आशीष शुक्ला आदि का कहना है कि जेई की तैनाती के बाद से नगर में अघोषित बिजली संकट बढ़ गया है। ऐसे गैर जिम्मेदार जेई को तत्काल यहां से हटाया जाना चाहिए। मंगलवार की दोपहर में आई बिजली एक घंटे रहने के बाद फिर चली गई थी, जो शाम को साढ़े चार बजे बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें