फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार से चोरी गई बाइक को पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। चार दिन पूर्व झूलनटाली साप्ताहिक बाजार से ककरी निवासी एक व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा ली थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सहित बाइक को बरामद करने मे सफल रही।
विज्ञापन

रेनूसागर चौकी इंचार्ज राजेश मौर्या ने बताया कि ककरी निवासी श्रीप्रकाश मंगलवार को साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने के लिए गये थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर उनकी मोटर साइकिल को चुरा लिया। भुक्तभोगी की शिकायत पर पुलिस चोरों को पकड़ने का लगातार प्रयास कर रही थी इसी दौरान शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक उक्त बाइक से औड़ी मोड़ की तरफ जा रहा है। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को मोटर साइकिल सहित धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रिंयाशु गुप्ता निवासी ककरी बताया। पुलिस भी इस नाबागिल चोर को देख हतप्रभ थी। 15 वर्ष के प्रिंयाशु से जब चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही थी तो उसने बताया कि वह गलत संगत में आकर यह काम करने लगा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें