फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेरो बस्ती में विद्युतीकरण के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। खैरटिया के आदिवासी बाहुल्य चेरो बस्ती में रविवार को ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे के नेतृत्व में विद्युतीकरण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। शिवदत्त दुबे ने बताया कि आजादी के 7वें दशक में भी आदिवासी बाहुल्य बस्ती में लोग अंधेरे में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इन्हीं आदिवासियों की जमीन पर ओबरा तापीय परियोजना एवं पारेषण लाइनें गुजरी हैं जो देश और प्रदेश को रोशन कर रही हैं। फिर भी इनके घरों में अंधेरा छाया हुआ है।
विज्ञापन

ओबरा पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अमरेश यादव ने कहा कि आदिवासियों के बच्चे आज भी ढिबरी और लालटेन की रोशनी में पढ़ने को मजबूर हैं। विद्युतीकरण ना होने के कारण पठन पाठन सहित तमाम बुनियादी कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना आदिवासियों को करना पड़ रहा है। छात्र नेता मुकेश जायसवाल ने कहा कि पावर कारपोरेशन के उपखंड अधिकारी के आदेश के बावजूद विद्युतीकरण का कार्य पूरा नहीं किया गया। ग्रामीण अमरजीत कुमार ने बताया विद्युतीकरण के लिए कई बार आंदोलन भी किया गया लेकिन अभी तक विद्युतीकरण नहीं कराया जा रहा है जिसके कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह के अंदर विद्युतीकरण नहीं कराया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान दयाशंकर यादव, राजेश चेरो चिंटू प्रजापति, मुन्ना खरवार, महेंद्र चेरो, रूप नाथ प्रजापति, संजय चेरो,रमेश चेरो, विजय चेरो, प्रभावती देवी, मीना, नीता देवी, कुसुम, बबीता, सरस्वती, महाराजी, चंदा, कलावती, भोला खरवार, पटवारी, सविता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें