ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गेट पर चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के 22वें दिन छात्रों ने समाज कल्याण अधिकारी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर नारेबाजी की। पुतला दहन से पूर्व शुभम पटेल ने कहा कि समाज कल्याण विभाग की वेबसाइटों की अनियमितता के कारण सैकड़ों छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति संबंधित आवेदन नहीं भर जा रहे है। इसके कारण निर्धन विद्यार्थियों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आए दिन समाज कल्याण विभाग की लापरवाही का शिकार विद्यार्थियों को बनना पड़ रहा है। कहा कि जल्द से जल्द छात्रवृत्ति साइट के तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जाए ताकि शैक्षिक छात्र छात्राएं इससे लाभांवित हो सकें। पुतला दहन में दिनेश पटेल, सूरज सिंह, शुभम मिश्रा, मोहम्मद नसरुद्दीन, दीपक केसरी, दीपू शर्मा आदि रहे।