फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी गुप्ता बनी तीज क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। रेणुसागर लायनेस क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय क्लब में हरियाली तीज का आयोजन किया गया। शिव पार्वती को पुष्प अर्पित कर वरिष्ठ सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कजरी और डांस के बाद तीज प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा हुई। जिसमें सोनी गुप्ता तीज क्वीन, रनअप सुनीता श्रीवास्तव रही। मिसेज मैचिंग पत्र प्रतियोगिता में दीपा श्रीवास्तव, जुड़ा प्रतियोगिता में शिप्रा टंडन, गुलाटी, मिसेज स्टाइलिस्ट प्रतियोगिता में किरण तिवारी और क्षमा श्रीवास्तव विजेता रहीं। सभी प्रतिभागी वोट के द्वारा चुने गए। अनुराध, पूनम तिवारी, मंजुला शरण ने निर्णायक की भूमिका निभाई। ट्रेजरार रीना जैन ने सभी लाइनेस सदस्यों को उपहार वितरण किया। संचालन बबीता त्रिपाठी व सचिव रेखा श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष मीना सिंह, शालिनी अवस्थी, रीना सिंह, शीला जायसवाल, उषा कोमलन, मिनी सेठ, निशा जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें