फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, 19 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन/सोनभद्र। जिले में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति मौत और 19 लोग घायल हो गए। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव में श्रद्धालुओं से भरी मैजिक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में रामसेवक (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। वहीं राबर्ट्र्सगंज क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में आटो पलटने से छात्रा समेत 7 घायल हो गए। उरमौरा में ट्रक के धक्के से एक बाइक सवार घायल हो गया। नाराज लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा घायलों को जिला अस्पताल ले गया। डॉक्टर ने दो लोगों को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे सलखन गांव में राबर्ट्र्सगंज से चोपन की ओर जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इससे पिकअप के चालक समेत 11 लोग घायल हो गए। घटना में मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के महुअरिया थाना क्षेत्र के ठठरा गांव निवासी रामसेवक (55) की मौत हो गई। जबकि डब्लू (36), हरदेश (60), सविता (35), पूजा (25), महाराजी (50), पुरषोत्तम (65), दिलीप (35), शिवकुमार (40), राजकुमारी (41), बसंत (35), ग्वाले (52), शिवम (4) घायल हो गया। घायलों ने बताया कि रविवार को वे लोग विंध्यवासिनी माता का दर्शन करने के लिए गए थे। वहां से लौटते वक्त शिवद्वार गए। वहीं 2:15 बजे मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड़ पर राबर्ट्सगंज से सवारियों को लेकर चोपन जा रही आटो पलट गई। हादसे में आटो चालक राबर्ट्सगंज निवासी हजरत (42), पन्नूगंज क्षेत्र के किरहुलिया गांव निवासी अमरावती (45), रेशमा (32), सरस्वती (6), चोपन क्षेत्र के सलखन गांव निवासी दिव्या (21), गरईडीह निवासी हरि प्रसाद (40) घायल हो गए। उधर उरमौरा में ट्रक के धक्के से बाइक सवार भगरदह निवासी राजन (18) घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें