फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा श्रमिकों ने शुरू किया बेमियादी धरना

विज्ञापन
धरना देते करमचारी
विज्ञापन

विज्ञापन
अनपरा। जिला संविदा संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले तापीय परियोजना अनपरा के मैटेरियल गेट के सामने मंगलवार को संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। वक्ताओं ने समान कार्य का समान वेतन की मांग प्रमुखता से की।
विज्ञापन

संविदा कर्मियों ने संविदा पर नियुक्ति करने, छह माह से बकाया वेतन भुगतान करने, बोनस भुगतान, ईपीएफ मामले की जांच की मांग की है। जिलाध्यक्ष अवधराज सिंह ने प्रबंधन को आगाह करते हुए कहा कि मजदूरों के आंदोलन को हल्के में लेने की भूल नहीं करे। यह आंदोलन अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रहेगा। सुरेंद्र पाल ने कहा कि मजदूर लंबे समय से समझौते को लागू करने, श्रम कानूनों का पालन करने की मांग करता रहा है लेकिन प्रबंधन ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। अनपरा प्रबंधन की इस ज्यादती को मजदूर अब सहन नहीं करेगा। इस अन्याय के खिलाफ मजदूर निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार हो गए हैं। इस मौके पर गुड्डू उपाध्याय, उज्ज्वल गांगुली, केदार सिंह, फिरतू राम, सुनील कुमार, संजय शर्मा, गनेश सिंह, नीलम, रामकुंवर, भरत साह, सुदामा, गोपीचंद, दूबराज देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें