फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से चेन छिनैती दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी में सोमवार की सुबह टहलने निकली महिला से चेन स्नेचिंग करना दो आरोपियों को महंगा पड़ गया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

गोरबी की प्रभा सिंह पत्नी आरबी सिंह सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे आवासीय कालोनी परिसर में टहल रही थीं। इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो युवकों ने प्रभा सिंह की सोने की चेन खींचकर भागने का प्रयास किया। छीना झपटी में महिला ने पीछे बैठे आरोपी को पकड़ लिया और शोर मचाने लगी। इसी दौरान एक आरोपी ने प्रभा पर चाकू से प्रहार कर दिया। चाकू लगने से वे लहूलुहान हो गई लेकिन हिम्मत नहीं हारीं। इधर शोरशराबा सुनकर कालोनी के अनूप तिवारी व अजय सिंह मौके पर पहुंच गए। एक आरोपी ने अजय सिंह पर हमला कर जख्मी कर दिया। इसी दौरान आरोपियों में एक बाइक लेकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अमलोरी महदेईया न्यू माइंस निवासी अजय तिवारी उर्फ डब्लू पुत्र शास्त्री प्रसाद तिवारी को घटना स्थल से गिरफ्तार किया गया है जबकि फरार हुए अमलोरी निवासी प्रदीप कश्यप को घटना के चार घंटे के भीतर मोरवानी डैम से दबोचा गया है। पुलिस ने छीनी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है। नगर निरीक्षक नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि दोनों आरोपी जयंत एवं निगाही में इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें