फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। औड़ी मोड़ निवासी एक दवा व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियो में मंगलवार की रात मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

औड़ी मोड़ निवासी 35 वर्षीय दवा व्यवसायी मनोज प्रजापति पुत्र राम औतार प्रजापति के भाई अर्जुन प्रजापति ने पुलिस को दिए गए पत्र में उल्लिखित किया है कि शाम को 5 बजे उन्हें किसी परिचित ने सूचना दी कि उनका भाई अवधूत भगवान राम कालेज रोड पर स्थित अंग्रेजी और बियर शराब दुकान के पास गिरा पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंचे अर्जुन ने मनोज को किसी प्रकार उठाकर औड़ी उनके आवास पर ले आया। इस दौरान मनोज शराब के नशे में था। शराब का नशा कम करने के लिए उसे नीबू पानी देकर अनपरा परियोजना चिकित्सालय ले आया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार की प्रात: अनपरा परियोजना चिकित्सालय में शव लेने पहुंचे मनोज के परिजनों ने बताया कि मनोज प्रजापति की लगभग 8 साल पूर्व गया में शादी हुई थी। मनोज की 7 वर्षीय एक पुत्री व एक वर्षीय पुत्र है। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर आपसी विवाद होता रहता था। कई बार उनके विवादों का निपटारा उनके पड़ोसियों ने की थी। पति पत्नी के अच्छे संबंध न होने के कारण मनोज के ससुराल वाले भी उसे भला बुरा कहते थे। मनोज के छोटे भाई ने मनोज की पत्नी व उनके ससुराल वालों पर मनोज की हत्या करने का आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी। हांलाकि उसके मझले भाई अर्जुन प्रजापति ने पुलिस को दिये तहरीर में इस प्रकार की घटना का उल्लेख तो नहीं किया है पर चिकित्सालय पर परिजनों द्वारा इस प्रकार के गंभीर आरोप लगाने से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मनोज के शरीर पर चोट के निशान भी पाये गये। हालांकि घटना की सही जानकारी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट पर ही निर्भर करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें