केकराही। पसही विद्युत सब स्टेशन से तीन दिनों से दर्जनोश्ं गां वों की बिजली आपूर्ति ठप है। उमस भरत्र्ी भीषण गर्मी में आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। वहीं सूचना देने के बाद भी बिजली कर्मी आपूर्ति बहाल कराने में रूचि नहीं ले रहे। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
तीन पूर्व आई आंधी के दौरान पसही फिडर से शिवखरी, सिरसिया, पाडऱ, पिपरा अत्रवा, खैराही, बबुराही, भरुहा, जरेनुआ, बरोहि समेत दो दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों को दे दी है, लेकिन अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। इसके अलावा बुड़हर, ममुआ, बिच्छी, ओरगाई, थीरू, बबूरा, नौगाव आदि गांवों में लोवोल्टेज बिजली सप्लाई हो रही है। उपभोक्ता दीपक, ज्ञानचंद्र, रिता, कृष्ण कुमार, अनीता, हेमनाथ, मनोज अशोक मिश्रा, दिनेश ने कहा कि रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। लोवोल्टेज की समस्या से वे लोग परेशान है। शिकायत करने के बाद भी बिजलीकर्मी सही नहीं कर रहे है। चेतावनी कहा कि बिजली विभाग उनकी समस्याओं को तत्काल दूर नहीं किया तो वे लोग कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। इस संबंध मेें बिजली विभाग के एक्सईएन राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि उनके संज्ञान में बिजली आपूर्ति ठप होने एवं लोवोल्टेज सप्लाई होने का मामला नहीं है। फिलहाल तत्काल संबंधितों से वार्ता कर उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर कराया जाएगा।