फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियो का करो सम्मान, जो हैं भारत की शान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में शुक्रवार की शाम कैंडिल मार्च निकालकर महिला हिंसा पर प्रभावी अंकुश और बलात्कारियों को सख्त सजा देने की मांग करते हुए आवाज बुलंद की गई। बेटियों के मान-सम्मान के पक्ष में नारे भी लगाए गए। फिटनेस मंत्रा जिम के प्रबंधक रमाशंकर पांडेय की अगुवाई में दर्जनों युवाओं ने पंजाब नेशनल बैंक तिराहे से कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान बेटियों का करो सम्मान, जो हैं भारत की शान.. नारे लगाकर नगर के लोगों को जागरूक किया गया। रमाशंकर पांडेय ने कहा कि हम शर्मिंदा हैं कि बच्चियो के साथ दरिंदगी हो रही है। ऐसी सोच हमारे समाज को कलंकित करती है। समाजिक पाठशाला के संरक्षक एवं बिछिया प्रधान लीलामणी सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से देश की छवि खराब हो रही है। चन्दौली से आये समाजसेवी जयशंकर पांडेय ने कहा कि इस तरह की घटनाएं देश और समाज को शर्मसार कर रही हैं।इस कैडिंल मार्च में छोटे बच्चे- बच्चियों ने भी भागीदारी की। इस मौके पर रिंकू चौबे, अंकित जायसवाल, नितेश सिंह, अविनाश, पंकज कुशवाहा, सैफ अली खान, डा. प्रमोद प्रजापति, सुनील सोनी, धीरज सिंह, अरविंद, संतोष कुशवाहा, राहुल सिंह, गौरव शर्मा, निहाल राय, अंकित उनियाल, चंकी, संदीप, वेद पाठक, फिरोज खान, रंजीत सिंह, विक्रांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें