फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के खिलाफ बेमियादी अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। जिले में अवैध खनन बंद कराने की मांग को लेकर शाश्वत मंच के कार्यकर्ताओं ने संयोजक श्याम जी मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार से सुभाष तिराहे पर बेमियादी अनशन शुरू कर दिया। श्याम के अलावा मंच के महामंत्री संदीप सोनकर एवं सचिव रवि गोंड़ भी अनशन पर बैठे। स्वराज अभियान के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार ने अनशनकारियों का माल्यार्पण कराया। अवैध खनन के विरोध में पिछले माह श्यामजी लखनऊ में मुख्यमंत्री के काफिले के सामने कूद गए थे। श्याम ने बताया कि बिल्ली खनन क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध खनन किया जा रहा है। इसके अलावा मशीनों से बालू साइटों पर भी अवैध खनन जारी है। परमिट के रेट पर नियंत्रण न होने से उपभोक्ताओं को महंगा गिट्टी और बालू खरीदना पड़ रहा है। चेतावनी देते हुए कहा जब तक अवैध खनन नहीं रुकेगा तब तक वे अनशन जारी रखेंगे। मंच के संरक्षक अरविंद राय एवं राजू चौबे ने कहा कि अवैध खनन की जांच कराई जाए। मंच के अध्यक्ष विपुल शुक्ला ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ मंच लगातार आंदोलन कर रहा है। मंच ने वाराणसी स्थित मिनी प्रधानमंत्री कार्यालय, लखनऊ सहित कई जगहों पर आंदोलन किया, लेकिन अवैध खनन नही रुक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें