फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघर नदी में उतराया मिला वृद्धा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पटना गांव के पास घाघर नदी में शनिवार की दोपहर स्नान करते वृद्धा की डूबकर मौत हो गई। शव उतराने के बाद शाम पांच बजे घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पटना निवासी महिला पियारी (65) शनिवार दोपहर घर से शिव मंदिर के पास घाघर नदी में नहाने के लिए निकली हुई थी, लेकिन वह देर तक घर नहीं लौटी। शाम पांच बजे के करीब गांव का ही एक लड़का नदी की तरफ गया तो देखा कि उसका शव वहीं उतराया हुआ था। तब उसने परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वालों का कहना था कि उसे दौरा पड़ने की शिकायत थी। उधर, पुलिस का मानना था कि मौत डूबने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें