फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण का आरोप लगाकर रोका नाली का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर पंचायत चुर्क के वार्ड एक में नाली का निर्माण गुरुवार को क्षेत्रीय लोगों ने रोक दिया। वार्ड के सभासद के साथ मिलकर लोगों ने मौके पर ही प्रदर्शन किया और चेताया कि जब तक निर्माण कार्य की जांच नहीं होती, आगे काम नहीं होने दिया जाएगा। उधर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता देवी का कहना है कि कार्य की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वार्ड एक में करीब साढ़े छह लाख रुपये की लागत से नाली का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले कई दिनों से चल रहे इस निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। इससे क्षुब्ध लोगों ने गुरुवार को निर्माण कार्य रोक दिया और वहां काम कर रहे लोगों को चलता कर दिया। वार्ड के सभासद दीपचंद महतो, अजय केशरी, राजकुमार का कहना है कि नाली का निर्माण कार्य बिना खोदाई किये ही कराया जा रहा है। जहां नाली बनाई जा रही है, नीचे खड़ंजा बिछा है। उसी खड़ंत्नजे के उपर नजाली बन रही है। यह मानक के अनुरूप नहीं है।
उन्होंने चेताया कि यदि इसकी जांच कराकर नये सिरे से निर्माण नहीं शुरू कराया गया तो कार्य नहीं होने दिया जाएगा। क्षेत्र के मोती लाल, विजय पांडे, विनोद, किशन, चमेली देवी, सुनौन देवी, बच्चालाल, गुड्डू ने कार्य की जांच की मांग की है। उधर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता देवी और ईओ दिनेश कुमार का कहना है कि लोगों के शिकायत की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें