फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्व्यवहार पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील अधिवक्ता समिति की बैठक सोमवार को समिति के कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र पाठक की अध्यक्षता में अधिवक्ता सभागार में हुई। इसमें दुर्व्यहार करने वाले एसडीएम के बाबू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। सर्वसम्मति से हुए निर्णय के तहत अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। कार्य बहिष्कार से वादकारी और अन्य कामों से तहसील आए लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का आरोप है कि पिछले माह बाबू ने अधिवक्ता सुनील चौबे के साथ फाइल मांगने पर दुर्व्यवहार किया था। इससे तहसील अधिवक्ता समिति तभी से बाबू के खिलाफ कार्रवाई के लिए आंदोलित हैं। सोमवार को तहसील अधिवक्ता समिति से जुड़े अधिवक्ताओं ने मामले में विचार-विमर्श के लिए बैठक की और न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीएम को इस प्रकरण की बार-बार जानकारी दी गई और अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने इस बाबत वार्ता किया, लेकिन कोई निर्णायक नतीजा नही निकल सका। न ही स्टेनो की कार्यप्रणाली में किसी प्रकार का कोई सुधार हुआ।
बैठक में रामअनुज धर द्विवेदी, आशुतोष पांडे, मदन गोपाल सिंह, रामकिंकर पाठक, आदिनाथ मिश्रा, राजबहादुर सिंह, हरिप्रकाश वर्मा, गोविंद नारायन झा, संतोष पाठक, दिवाकर मिश्रा, राजेंद्र पाठक, दिनेश दूबे, शिवजतन विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें