फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिहिन परिवारों को दिया जाएगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल ब्लाक के कड़िया व परसिया गांव में बुधवार को बाड़ी विकास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक पंकज कुमार ने विधिवत उद्घाटन किया। बाड़ी विकास योजना के तहत भूमिहीन परिवारों को लाभ दिया जाएगा। मानवीय दृष्टिकोण सेवा समिति के प्रबंधक राम सजीवन दूबे ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड द्वारा घोरावल ब्लाक के 10 आदिवासी बाहुल्य गांव में वाड़ी विकास परियोजना की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला विकास प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि आदिवासी विकास निधि के तहत जिले में 4400 आदिवासी परिवारों के साथ 450 भूमिहीन परिवारों को बाड़ी परियोजना के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक लाभ पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. आरके आनंद, प्रधान जंग बहादुर, राम सजीवन पांडेय, नारायण पांडेय, दूधनाथ तिवारी, कन्हैया लाल, नरेश, रमेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें