प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर राजस्व संग्रह अमीन संघ के तत्वाधान में 11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कॉलीन हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। इसकी वजह से कामकाज प्रभावित रहा। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जब तक 11 सूत्री मांग नहीं मान ली जाती तब तक संग्रह अमीन अनिश्चित कॉलीन हड़ताल पर रहेंगे। अध्यक्षता सदर तहसील अध्यक्ष अमरनाथ पाठक एवं संचालन तहसील मंत्री विनोद कुमार पांडेय ने किया। प्रेमनाथ, अशोक कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार गुप्ता, राजकुमार, उदयराज यादव, आशाराम, राकेश चौबे आदि मौजूद रहे। उधर दुद्धी में भी अमीन संघ के लोग दिन भर हड़ताल पर बैठे रहे। दुद्धी अमीन संघ अध्यक्ष दल श्रृंगार मिश्र, मंत्री चंद्रमणि, मनेहीराम, रघुवीर, शिवशंकर प्रसाद, रविंन्द्र कुमार, रामा चौहान, कन्नीलाल गुप्ता, सियाराम तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार से घोरावल तहसील में भी संग्रह अमीनों की हड़ताल जारी रही।