डीएम पीके उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जीपीडीपी की समीक्षा बैठक में कहा कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ ही बच्चों एवं महिलाओं के भलाई के लिए कार्य किया जाय। कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता के सुधार के साथ ही परिषदीय स्कूलों के जूनियर हाई स्कूलों में मैथ एवं साइंस लैब की स्थापना के साथ ही परिषदीय स्कूलों के बच्चों में अभिनव प्रयोग को भी बढ़ावा दिया जाय। गर्भवती महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों में पुष्टाहार एवं पंजीरी का नियमित वितरण करके बाल विकास एवं पुष्टाहार की सेवाओं को पात्रों तक शत-प्रतिशत पहुंचाया जाय। उन्होंने कौशल विकास के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर बैंकों से वित्तीय सहायता दिलाकर आत्म निर्भर बनाने पर बल देते हुए कहा कि समय-समय पर रोजगार मेला लगाकर जिले के प्रशिक्षित लोगो को रोजगार भी मुहैया कराया जाय। सीएमएस डॉ. पीबी गौतम, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एके गुप्ता, उप निदेशक कृषि डॉ. आरएस यादव आदि मौजूद रहे।